UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित हुआ नया कीर्तिमान*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी, 28 अगस्त।* नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सावन के आठवें और अंतिम सोमवार को भी यहां भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। सावन माह के 56 दिनों में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार 8सौ 98 लोगो ने काशी पुराधिपति के चौखट पर हाजरी लगाई। मंगला आरती के बाद शुरू हुए बाबा के दर्शन की अटूट कतार स्वर्णमंडित गर्भगृह तक अनवरत चलती रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह में तीन बार श्री काशी विश्वनाथ धाम आकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था और सुरक्षा का इंतज़ाम का स्वयं जायजा लिया। योगी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था और सुरक्षा ने शिव भक्तों के लिए बाबा के दरबार की राह आसान कर दी।

 

कांवड़ियों के केसरिया रंग से पूरे सावन काशी रंग गई। अन्य श्रद्धालु भी काशी विश्वनाथ के दर पर सावन में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्रावण माह के आठवे सोमवार को 6 लाख 9 हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये ( आंकड़े शाम 6 बजे तक के है )। 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह में अब तक 56 दिनों में 1 करोड़ 56 लाख 9 हज़ार 8 सौ 98 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किये हैं। बाबा के भक्तों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर पर पुष्प वर्षा से किया गया जिससे श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखे। इस वर्ष अधिकमाह के कारण सावन दो महीने का था।

अधिमास के आठ सोमवार को बाबा के भक्तों की संख्या पहला सोमवार ,10 जुलाई ,5 लाख 15 हज़ार 

दूसरा सोमवार ,17 जुलाई , 6 लाख 9 हज़ार तीसरे सोमवा,24 जुलाई ,5 लाख 87 हज़ार चौथे सोमवार ,31 जुलाई, 5 लाख 73 हज़ार पांचवे सोमवार ,7 अगस्त 6 लाख 57 हज़ार छठवां सोमवार ,14 अगस्त 7 लाख 5 हज़ारसातवां सोमवार 21 अगस्त 5 लाख 95 हज़ार

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News