UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाहन के धक्के से बिजली का खम्भा टूटा बाल बाल बचे परिवार के लोग 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

 चोलापुर। वाराणसी क्षेत्र के चोलापुर थाना अंतर्गत भोहर गांव में सोमवार को देर रात में बिजली का खम्भा तार टूट जाने से बड़ी घटना होने से बाल बाल बचे पाल बस्ती के लोग।स्थानी लोगो के अनुसार किसी अज्ञात वाहन से देर रात में धक्का लगने पर बिजली का खम्भा सहित तार टूटने से पाल बस्ती के एक ही परिवार बिजली के चपेट में आने से बाल बाल बच गए जिसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि बिजली विभाग जयप्रकाश पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण पाठक मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के क्राइस्ट नगर आयर पावर हाउस के अवर अभियंता पंकज कुमार को सूचना देते हुए तत्काल मौके पर उपस्थित होकर बिजली खम्भा,तार ठीक करवाते हुए बिजली की सप्लाई चालू कराई गई। इस घटना से एक ही परिवार के कई लोग व पशु काल के मुह में जाने से बचे।रिहायसी मकान के दरवाजे से हाई टेन्शन के बिजली का तार गया है।लोगो ने बताया कि अज्ञात गाड़ी ने लगभग 2 बजे के उक्त खम्भे में जोर का टक्कर मारते हुये निकल गया यह तो संयोग कहे या प्रभु की कृपा बिजली का तार जहाँ गिरा उसके अगल बगल पूरा परिवार जिनमे मटरू पाल50 वर्ष,अमरावती46 वर्ष,पीहू 4 वर्ष,महेंद्र पाल 45 वर्ष,मीरा 40 वर्ष,आदर्श पाल15 वर्ष,शिवलाल पाल 13 वर्ष,लुल्लूर पाल 85 वर्ष,रविन्द्र पाल30 वर्ष,रिंकी पाल 26 वर्ष,इसके अलावा 3 भैस,4 बकरी,2 गाय आदि कई लोग सोये हुये थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News