UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरकार पुरानी टैक्स स्लैब को करें बहाल:-प्रकाश जायसवाल

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

सरकार द्वारा छोटी टैक्सी गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स के विरोध को लेकर आज बनारस टूरिस्ट एसोसिएशन एवं बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में वाराणसी के सभी वाहन स्वामियों ने अपने अपने वाहनों के संचालन को रोक विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर परिवहन विभाग वाराणसी के द्वारा मुख्यमंत्री परिवहन मंत्री को पत्रक दिया।

बीटीटीए के महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को पूर्ण रूप से खत्म करने जैसा प्रतीत हो रहा है आए दिन कोई ना कोई नए कानून से टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को प्रताड़ित किया जा रहा है सरकार व्यवसाईयों से उनके आय से 10 गुना टैक्स वसूलने की मंशा लेकर अधिनियम तैयार करती है ताकि व्यवसाई खुद ब खुद इस व्यवसाय से पलायन कर जाए। आज टैक्सी गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स भी उसी का एक प्रारूप है। बीटीए के अध्यक्ष नीरज जी ने बताया कि इस टैक्स से टूरिस्टों पर अत्याधिक बोझ बढ़ाने की आशंका है सरकार की अगर यही रवैया रही तो वाराणसी नहीं उत्तर प्रदेश से टूरिस्ट का आना बंद हो जाएगा। श्रीजन गुप्ता ने बतलाया कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम विगत कुछ ही दिनों में रोड पर आकर पूरे उत्तर प्रदेश में चक्का जाम करने का काम करेंगे। संरक्षक राजनीश दुबे ने आरटीओ वाराणसी को पत्र देते हुए बतलाया कि जल्द से जल्द सरकार हमारी इन मांगों को पूरी करें। 

1 टैक्सी गाड़ियों पर लगाए वन टाइम टैक्स वापस ले। 

2 पुरानी गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स को लेकर बने पेनल्टी को माफ करें। 

3 पूर्व की भांति टैक्स को पोर्टल के माध्यम से संचालित करें।

4 अन्य राज्यों में बॉर्डर हटने के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा धन उगाही पर विराम लगे।

अगर सरकार हमारी मांगों को 28 फरवरी तक नहीं मानती हैं तो इसका खामियाजा पूरे उत्तर प्रदेश में टैक्सी वाहन स्वामियों के द्वारा देखा जाएगा धरने पर बैठे वाहन स्वामी प्रडय रंजन सौरभ सिंह पियूष सोनकर आयुष राय सहित सैकड़ो वाहन स्वामी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News