UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाजवादी पार्टी द्वारा मासिक बैठक एवं पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*सेवापुरी।* सेवापुरी विधानसभा के अंतर्गत ग्रामसभा बरकी में सुखमानी देवी इंटर कॉलेज अमरनाथ यादव मास्टर के विद्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा सेवापुरी द्वारा मासिक बैठक एवं पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिंहा विधान परिषद सदस्य रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह पटेल ने पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए कहे कि पिछड़े दलित अल्पसंख्यक आधी आबादी मुख्य रूप से PDA के लोग समस्त सेवापुरी की जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से जीतने का काम करेंने जा रही है।वही पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक आधी आबादी किसान नौजवान बेरोजगार साथियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर के भी चर्चा हुई PDA के लोगों का शोषण हो रहा है बेरोजगारी चरम सीमा पर है , कार्यक्रम के अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिंद ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव राजेश यादव ने किया। विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिंद, राम सिंह यादव, प्रदेश महासचिव अमन यादव 'अन्नू', इंजीनियर अनिल यादव , विधानसभा महासचिव राजेश यादव , हरिशंकर बिंद, सियाराम केसरी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, फूलचंद्र राजभर, रामसुन्दर यादव जिला सचिव, शिवनाथ यादव, ओमकार विश्वकर्मा भरत प्रधान, निहाला पाल, नईम अंसारी, प्रमोद यादव, मुस्तकीम अंसारी, कमालुद्दीन, अमृतलाल यादव एवं सैकड़ो समाजवादी साथी उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News