UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

95वीं बटालियन सीआरपीएफ का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समा

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। 95वीं बटालियन सीआरपीएफ का 38वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए बटालियन के गौरवशाली कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव उतना ही महत्वपूर्ण होता है,जितना किसी व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन। प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे 95वीं बटालियन सीआरपीएफ परिवार में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम के तहत वाहिनी मुख्यालय में शाम के समय एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार (DIGP, NDRF) रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने की। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह,आशुतोष साहू,अभिषेक कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त काशी विश्वनाथ मंदिर से श्रीकांत महंत,डी.आर.एम. वाराणसी आशीष जैन,सी.आई.एस.एफ. की कमांडेंट श्रीमती सुचिता सिंह,डॉ. अजय तिवारी (नयी सुबह संस्था),एस.एन. यादव,प्रभारी निरीक्षक लालपुर राजीव कुमार सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। सांस्कृतिक संध्या में बटालियन के जवानों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।कार्यक्रम के अंत में बड़े खाने का आयोजन किया गया,जिसमें सभी अधिकारियों,जवानों और उनके परिवारों ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल बटालियन की उपलब्धियों को याद करने का अवसर बना,बल्कि परिवार जैसी एकजुटता और उत्साह का भी प्रतीक रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News