UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर सिधवन धान क्रय केंद्र पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप

Updated on: 23 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 
जौनपुर रामपुर विकास खंड क्षेत्र के सिधवन स्थित धान क्रय केंद्र पर तैनात एमआई खुशबू सिंह के पति पर किसानों से प्रति किलो एक रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि वह स्वयं को एमआई बताकर केंद्र पर आने वाले किसानों से कमीशन की मांग करते हैं।किसानों के अनुसार, यदि प्रति किलो एक रुपये का कथित “कमीशन” नहीं दिया जाता, तो धान का बोरा नहीं लिया जाता और तौल प्रक्रिया में भी बाधा डाली जाती है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान और आक्रोशित हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News