संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र का इकलौता कालेज शर्मीला इंटर कालेज जहाँ विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देता है वहीं पर खेल की दुनिया का हुनर भी देकर ख्याति प्राप्त कर रहा है।
विद्यालय प्रबन्धक शर्मीला प्रजापति के अनुसार विद्यालय के मैदान में सुबह 5 बजे से 7 बजे और दोपहर 3 बजे के बाद देर शाम तक नियमित खेलों की प्रैक्टिस कोच द्वारा की जाती है। अब तक विद्यालय के लगभग 46 बच्चे नौकरी सेना, रेलवे,पीडब्लूडी ,पायलट,टीचर ,साई में कोच में हैं वहीं खेल के ही दम पर 70 बच्चे विभिन्न खेलो में चयन के बाद हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
अच्छी बात यह है कि बच्चों को विद्यालय व अभिभावक मिलकर संसाधन मुहैया कराते हैं। खेलों में आर्चरी, बालीबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल ,कबड्डी,खो-खो, बैडमिंटन,तीरंदाजी गेम में खेल की नर्सरी को कोच हेमंत प्रजापति ,प्यारेलाल प्रजापति तैयार करते हैं।
खेल में राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर भी पहुंच चुके हैं। वर्ष 2013 में रूस में आयोजित चिल्ड्रन एशियन गेम्स में गीतांजलि प्रजापति कक्षा 7 की छात्रा ने भारत का नाम रोशन किया।
इस समय इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली के कोच ओलंपियन लखन शर्मा ने शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द वाराणसी के बच्चों को जिमनास्टिक खेल फ्लोर एक्सरसाइज , पामेल हॉर्स, स्टील रिंग्स, वाल्ट, पैरेलल वार, हाई वार,हार्जेटल वार आदि की महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दे रहे हैं। विद्यालय परिसर में प्रतिदिन जिमनास्टिक का निःशुल्क प्रशिक्षण कोच हेमंत प्रजापति के द्वारा दिया जाता है। विद्यालय के केवल छात्र ही नही बल्कि बाहर के खेल में अभिरुचि रखने वाले भी प्रैक्टिस करते हैं। खेल प्रतियोगिता में हर वर्ष 50 से अधिक बच्चे अपनी हुनर का प्रदर्शन करते हैं।