UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हिन्दी दिवस पर प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने छात्रों को दी हिन्दी दिवस के इतिहास की जानकारी 

Updated on: 15 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी -- हिंदी दिवस के अवसर पर उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने छात्रों को हिन्दी दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए छात्रों को वर्तमान समय में हिंदी भाषा की अनिवार्यता एवं स्वीकार्यता को आवश्यक बताते हुए छात्रों से अनुरोध किया कि आज हम सब हिंदी भाषा के प्रति कितने जागरूक हैं, किसी से छिपा नहीं है। आवश्यकता है हमें अपनी मातृभाषा हिंदी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में सहयोग देने के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए प्रतिदिन आपको कम से कम दो पन्ने हिंदी के साहित्य को पढ़ना और लिखना होगा। विशिष्ट वक्ता के रूप में विद्यालय के शिक्षक रामानुज सिंह ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं है, बल्कि इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण छिपा हुआ है। क्योंकि यह ऐसी विशिष्टता से युक्त है, जिसमें यह जो आप बोलते हैं वही लिखते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रुप से विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, सारनाथ सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुरेश कुमार, डॉक्टर उमाकांत सिंह, अंकित राज सहित अनेक शिक्षक एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन रामानुज सिंह ने किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News