UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता के लिए जागरूकता बढ़ाने का दिन है विमेंस डे - प्रियंका शर्मा ||

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वराणसी:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सौन्दर्य ब्यूटी स्टूडियों के निदेशक प्रियंका शर्मा ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता के लिए जागरूकता बढ़ाने का दिन है विमेंस डे जिसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी कहा जाता है 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया | प्रियंका शर्मा ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है | प्रियंका शर्मा ने अपने जीवन के बारे में बताया कि बीएचयू से शिक्षा प्राप्त करने के बाद मैंने अपने सौन्दर्य ब्यूटी स्टूडियों के व्यापार को मात्र 2000 रूपये में शुरू किया था और आज इसे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में स्थापित कर दिया है और जो महिलाओं को उनके घर पर ही सौंदर्य सेवाएं प्रदान करती है प्रियंका ने कहा कि अपने हुनर से देश में कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया है इसके साथ ही वर्तमान में कौशल विकास योजना के तहत मूल्यांकनकर्ता भी हैं | आज उनकी हमारी संस्था से प्रशिक्षित महिलाएं अपने हुनर के दम पर हजारों रुपये प्रति माह कमा रही हैं और मैं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पी हूं एक वीमेन इंटरप्रेन्योर होने के साथ ही अपने घर को भी बखूबी संभालती हूं और हमारे संस्था से प्रशिक्षित महिलाएं भी अपने घर व हुनर आगे बढ़ा रही है मैं जानवरों के प्रति भी काफी दयालु और उनसे बहुत ही ज्यादा प्यार करती हूं | प्रियंका शर्मा ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है और उन्हे दृढ़ संकल्पी बनाती हूं ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News