UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को बार-बार बैनामा करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त को थाना कपसेठी पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.03.2024 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को बार-बार बैनामा करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 025/2024 धारा 419/420/467/468/471/504/506/120 बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 अयूब पुत्र स्व0 हाजी अलाउद्दीन, नि0 लोहराडीह, थाना कपसेठी, कमि0 वाराणसी उम्र करीब 54 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष,उ0नि0 जगदम्बा सिंह, चौकी प्रभारी कालिका बाजार,का0 असरफ, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News