UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता :* *कमलकिशोर आईएएस

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*मुर्दहा तथा औरा मे ग्राम चौपाल संपन्न*।हरहुआ,वाराणसी।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत मुर्दहा और औरा मे आयोजित ग्राम चौपाल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा बीडीओ हरहुआ कमल किशोर 'आईएएस' ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा किचौपाल का उद्देश्य ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोगो से उनकी समस्याएँ पूछी और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही उनका निस्तारण कराया।चौपाल मे पशु चिकित्साधिकारी आशीष कुमार वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय और अवर अभियंता लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार ने जनता की शिकायतो को सुना और सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव और अभिलाष के माध्यम से उसे अंकित कराया।मौके पर उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी संदीप सिंह ने श्रम विभाग की योजनाओ और पात्रता के नियमों के बारे मे जानकारी दी।चौपाल मे सहायक अभियंता सिचाई विभाग प्रवीण सिंह,प्राविधिक सहायक के0 के0 मौर्य,तकनीकी सहायक एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने अपने विभाग की योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनता को बताया और प्राप्त शिकायतो का समाधान कराया। प्रमुख रूप से मनरेगा मजदूरी भुगतान,पीएम आवास,किसान सम्मान निधि,बृद्धा,दिव्यांग व विधवा,पारिवारिक लाभ,स्वच्छ भारत मिशन,जल जीवन मिशन व जल निकासी जैसे समस्याओं पर चर्चा की गई।ग्रामप्रधान मुर्दहा रवीन्द्र कुमार यादव तथा औरा प्रधान विद्योत्मा देवी ने आगंतुक अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

चौपाल मे बोरिंग टेक्नीशियन चंद्रशेखर,अजय सिंह वअंजनी श्रीवास्तव,रोजगार सेवक संजय कुमार व अजय यादव,मनोज कुमार (प0 स0)अजय कुमार यादव(रो0से0) शिवशंकर चौधरी,काशी,मुन्ना,शकुंतला व प्रेमा देवी सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News