संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* रामसिंहपुर ग्राम पंचायत के कोर्री गांव में सोमवार को युवाओं ने खुद ही अपने हाथों में झाडू व फावड़ा उठाकर पंचायत को आईना दिखाते हुए क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग पर हुए कीचड़ व जलजमाव की सफाई कर दी।
ग्रामीणों का आरोप हैं कि डीह बाबा मंदिर के सामने से बस्ती में आने के लिए लगा खड़ंजा मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया हैं।ग्रामप्रधान से कई बार शिकायत करने के बावजूद उक्त मार्ग को ठीक नही कराया गया।बारिश के बाद उक्त रास्ते पर मिट्टी के कीचड़ के साथ ही भारी जलजमाव हो जाने के कारण बस्तीवासियों का उधर से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया।सफाईकर्मी का भी कुछ अता-पता नही चलने पर मजबूरन युवाओं ने खुद ही रास्ते की सफाई का मन बना रास्ते को साफ कर दिया।
सफाई अभियान में दिनेश सिंह (बल्ली), विशाल, विवेक, अंकित सिंह, संदीप, गोलू समेत अन्य युवां शामिल रहे।