संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0339/2023 धारा 363,328, 120बी भादवि थाना शिवपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. राजीव कुमार शाह उर्फ राजू ठेकेदार पुत्र हरिशाह नि० हरपुर भिण्डी थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार व 2. संजीव कुमार शाह पुत्र हरिशाहनि० हरपुर भिण्डी थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार को आज दिनांक 18.09.2023 को समय करीब 12.55 बजे रिंग रोड चांदमारी शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त प्रकरण मे दिनांक 11.08.23 को मुख्य अभियुक्त रंजीत राय की गिरफ़्तारी तथा अभियुक्त के कब्जे से अपहृता / पीड़िता की बरामदगी की जा चुकी है।पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हमलोग रंजीत राय के साथ काम करते थे, वो अक्सर उस लड़की से बात करता रहता था। एक दिन बोला कि हमे उसे लेकर भागना है तुम लोग मदद कर दो तो राजीव कुमार शाह उर्फ राजू ठेकेदार ने उस लड़की को नशिली दवा खिलाया था ताकि रास्ते में वह शोर न कर सके और सजीव शाह की मदद से रंजीत राय लड़की को लेकर भाग गया था।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह,उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह,का0 बालमुकुन्द मौर्या,का0 ज्ञानेन्द्र यादव थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।