विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे "पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान" के तहत शनिवार को भंदहां कलां सहित कई ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित किये जा रहे पीएम किसान सम्मान समाधान शिविर में किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।शनिवार को क्षेत्र के भंदहां कलां पंचायत भवन में आयोजित समाधान शिविर में कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व सीएससी के प्रतिनिधि संजय ने किसानों की समस्याओं को सुना साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि से सम्बंधित ई-केवाईसी-,लैंड सीडिंग,ओपेन सोर्स सत्यापन,एनपीसीआई आदि समस्याओं के सम्बंध में किसानों को उचित परामर्श देते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश यादव,एडीओ कृषि कैलाश प्रसाद मौर्या,पुष्पा,रमेश यादव,मूलचंद ,गजानंद पाण्डेय,गुड्डू गौड़ आदि किसान उपस्थित रहे।
इसी क्रम में क्षेत्र के धौरहरा गांव में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक संतोष कुमार प्रजापति,गौरा उपरवार ग्राम पंचायत में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक नीतीश कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,रामदेव यादव आदि उपस्थित रहे।