संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
यूपी के बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा स्थित एक कॉलेज के क्लास रूम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का विरोध करना एक छात्र को भारी पड़ गया। जिसको कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज से निकाल दिया।
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने कॉलेज पर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठा स्थित एक डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में एक छात्रा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। कक्षा में बैठे एक छात्र ने इसका विरोध किया। जिसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की गई। उसकी शिकायत करना प्राचार्य को नागवार गुजरा। प्राचार्य ने छात्र को ही कॉलेज से बाहर जाने का आदेश दे दिया।