संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी/मिर्जामुराद।* पुलसिया उत्पीड़न का शिकार एम काम का छात्र मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच मिर्जामुराद पुलिस के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर मधुकर शाहपुर निवासी निहाल कुमार वर्मा को मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार को पूरे दिन थाने पर जहां बैठाई रही वही दूसरे तरफ दुकान पर कब्जा दिलाने का काम भी थानाध्यक्ष को मार्गदर्शन में चलता रहा जो सफल हो गया। जिसके बाद देर शाम को निहाल व उसके भाई निखिल वर्मा का शांति भंग में पुलिस ने चालान कर दिया, जिसके बाद दोनों ने एसीपी राजातालाब के यहां से अपनी जमानत कराई और मंगलवार को पुलसिया उत्पीड़न की शिकायत लेकर सीपी से मुलाकात कर आप बीती बताई। पीड़ित निहाल कुमार वर्मा ने सीपी को बताया कि मेरे चाचा उमेश कुमार वर्मा ने विश्वनाथ से एक डिसमिल जमीन का बैनामा कराया और उसी में दुकान बनाया था सोमवार को में जब अपना एम काम चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा देने जा रहा था तो देखा कि बच्चन राम बिन्द, श्याम कुमार बिन्द उर्फ जीवौधन सहित सात से दस लोग मेरे दुकान पर जबरिया कब्जा कर रहे थे तो इसकी सूचना हमने तत्काल 112 पर दिया और जब थाने पर गया तो थानाध्यक्ष मिर्जामुराद आनंद कुमार चौरसिया द्वारा जबरन थाने पर हमें ही बैठा दिया गया। जिसके बाद लगभग बीसों की संख्या में सत्तासीन पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी पहुंच और दबाव के बदौलत मेरे चाचा के दुकान पर जबरन कब्जा दिला दिए और पुलिस द्वारा मेरा व मेरे भाई का एक पक्षीय शांति भंग में चालान भी करवा दिए में गिड़गिड़ाता रहा कि साहब मेरी परीक्षा 2 बजे से है एडमिट कार्ड दिखाता रहा लेकिन हमें नही छोड़े जिससे मेरी परीक्षा छूट गयी और एक साल का करियर बर्बाद हो गया। दुकान पर कब्जे की वीडियो भी जमकर वायरल हुई लेकिन कोई न्याय संगत कार्यवाही नही की गयी।जिस पर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने तत्काल थानाध्यक्ष मिर्जामुराद से वार्तालाप किया और पीड़ित छात्र को आश्वासन दिया की में स्वयं इस प्रकरण की जांच में करूंगा और हर प्रकार से न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।