संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।स्थानीय ब्लाक सभागार मे आयुष्मान कार्ड के कार्य मे लगे पंचायत सहायको की समीक्षा बैठक बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे हुई।
बीडीओ हरहुआ ने बैठक मे सभी कर्मचारियो को चेतावनी दी कि आयुष्मान कार्ड के कार्य मे लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे अनुपस्थित पंचायत सहायको को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश भी दिया।
बीडीओ हरहुआ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड वंचित ग्राम वासियो की स्वास्थ्य सुविधाओ को सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम व उपकरण है।
ज्वाइंटबीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि जो लाभार्थी गांव से बाहर है ,उनके अभिलेख व्हाट्सएप पर मंगा कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।एक भी लाभार्थी छूट जाता है तो हमारा प्रयास अधूरा माना जाएगा।
बैठक मे ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़ , लेखाकार रवीन्द्र यादव , कंप्यूटर आपरेटर मुकेश विश्वकर्मा,नागेश पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे