पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन आचार्य के आधिकारिक दौरे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ जोन अध्यक्ष गौरव सेठ एवं टूर कोऑर्डिनेटर सूरज बग्गा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर संस्था द्वारा शहर में कई जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का संचालन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत सस्टेनेबल सिपिंग प्रोजेक्ट के तहत ई-रिक्शा चालकों को 100 स्टील की पानी की बोतलों का वितरण किया गया, जिससे प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही अयोध्या मार्ग पर सिटी वेलकम बोर्ड का उद्घाटन किया गया, जो शहर की पहचान और स्वागत का प्रतीक बनेगा। रेलवे स्टेशन स्थित क्लॉक टॉवर का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन परिसर में 25 पौधों से युक्त गमलों का स्थापना कार्य किया गया, जिससे हरियाली और सौंदर्य में वृद्धि होगी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जेसीज चौक पर आवारा पशुओं के लिए 10 मिट्टी के पानी के पात्रों का शुभारंभ किया गया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जेसीज चौक पर ट्रैफिक पुलिस को 2 ट्रैफिक बैरिकेड्स भी भेंट किए गए।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ का निरीक्षण किया तथा जेसीआई सदस्यों के साथ शहर में रोड शो भी निकाला गया, जिससे संस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी इस अवसर पर होटल आरडी इन में शुद्ध दक्षिण भारतीय भोजन की व्यवस्था की गई तथा वहीं प्रेस वार्ता आयोजित कर संस्था की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाहगंज से भावभीनी विदाई दी गई इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक सोनी, सचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, दीपा सेठ, अमृता जायसवाल, आशीष सोनी, उज्ज्वल सेठ, रवि अग्रहरि, रौनक मोदनवाल, सुशील सेठ, सुजल मोदनवाल, कार्तिक अग्रहरि, जेजे चेयरमैन आयुष अग्रहरि, डॉ राजकुमार मिश्रा, हनुमान प्रसाद, कैलाश नाथ, संजीव जायसवाल, रुपेश जायसवाल, संजय गुप्ता, संदीप जायसवाल, आशीष प्रीतम, नवीन मोदनवाल, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह, आयुष्मान अग्रहरि, मनीष बरनवाल, आदर्श, दुर्गेश, अर्पित आदि मौजूद थे।