विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0न0-3399/17 स्टेट बनाम् तेरस राम धारा 323,504,506 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी पिन्टू पुत्र शिवधनी राम निवासी ग्राम बबियाँव थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 05.09.2023 को समय करीब 09.40 बजे दबिश देकर वारंटी के घर ग्राम बबियाँव से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अजगरा चौकी प्रभारी उ0नि0 राज दर्पण तिवारी,हे0का0 हरिशंकर यादव,हे0का0 विश्राम यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।