UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मांगों के समर्थन में रसोईयों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अलीम हाशमी की रिपोर्ट 

 

चन्दौली सकलडीहा और नियामताबाद ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय एमडीएम रसोइया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली के निर्देश पर बैठक हुई। इस दौरान अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 25 फरवरी से 29 फरवरी तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। इस मौके पर केन्द्र प्रदेश सरकार से रसोईयों की मांगो को पूरा करने की मांग उठाया।

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार गांव की गरीब और असहाय रसोईयों के मानदेय और समस्या को लेकर सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहा है। लम्बे समय से रसोईयों की विभिन्न मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। समय रहते केन्द्र और प्रदेश की सरकार मांगों को पूरा नही किया तो पूरे देश में आगामी 25 फरवरी से 29 फरवरी तक रसोईया कार्य का बहिष्कार करेंगी। वही जिला अध्यक्ष धानिक राम व मंडल सचिव अजय सिंह चौहान ने कहा कि देश में एक प्रधानमंत्री है तो रसोईयों केा अलग अलग राज्य में मानदेय में मतभेद क्यो किया जा रहा है। जबकि सबसे गरीब असहाय और विधवा स्तर की महिलायें इस कार्य में सुबह से लेकर शाम तक लगी रहती है। अब आगनबाड़ी केन्द्रों पर रसोईयों द्वारा खाना बनवाया जाता है। इनके डे्रस कोड भी जारी नही हुआ न तो पैसा ही मिला है। संघ के पदाधिकारियों ने समस्या का निस्तारण की मांग किया है। इस मौके पर रसोईया शांति, विमला, लक्ष्मी, पूर्णिमा, सुनीता,सरस्वती, मीना, फूलमति , सरिता देवी, कोशिल्या देवी ,चिन्ता देवी ,फातिमा, यशोदा देवी ,मनोज कुमार, शांति देवी ,देवमती , रिंकू देवी आदि रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News