पूर्वांचल एक्सप्रेस संवाददाता विवेक सिंह
जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र मनहन गांव में एक बन्द घर का ताला तोड़कर चोर एक बाइक सहित अन्य सामान उठा ले गए।पीड़ित मंगलवार को घर पहुंचा।
उक्त गांव निवासी सुबाष उपाध्याय परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।गांव के घर में ताला लगा हुआ था।22 अगस्त की रात को उनके घर तथा घर के अंदर के कमरों तथा आलमारी का ताला तोड़कर चोर होंडा शाइन बाइक,एक एलईडी,पीतल के बर्तन और कपडे आदि उठा ले गये।23 अगस्त की सुबह गांव के किसी व्यक्ति की नजर घर पर पड़ी।दरवाजा खुला देखकर उसे शक हुआ।उसने सुबाष उपाध्याय के भतीजे विनोद उपाध्याय को सूचना दिया।वे जब मौके पर गए तो सारी जानकारी फोन से अपने चाचा सुबाष उपाध्याय को दिया।उनको बताया कि बाइक तथा एलईडी टीवी चोरी हो चुकी है।बाकी कमरों का ताला तोड़ दिया गया है।उसमें रखा सारा सामान अस्त व्यस्त है।उन्होंने कहा कि वे अपने पुत्र मनीष को घर भेज रहे है।मनीष मंगलवार को घर आये।उन्होंने बताया के घर से बाइक और एलईडी टीवी के अलावा पीतल के हंडे, परात,कुछ कपड़े आदि भी चोरी हुए है।उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।थानाप्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।घर मे परिवार के लोग वर्ष में एकाध बार आते जाते है।चोरी की घटना की जांच पड़ताल शुरू हो चुकी है।बहुत जल्द मामले का खुलासा होगा।