UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वाटरशेड क्षेत्र को आर्थिक, सामाजिक व प्राकृतिक रूप में विकसित करना योजना का मूल उद्देश्य।* डा. डी0आर0 विश्वकर्मा।

Updated on: 15 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ* वाटरशेड क्षेत्र को आर्थिक, सामाजिक व प्राकृतिक रूप में विकसित करना योजना का मूल उद्देश्य। 

उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत चयनित जनपद वाराणसी के विकास खंड आराजीलाइन से भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नामांकित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों का दो दिवसीय आधारभूत विषयक प्रशिक्षण के छठवें सत्र के समापन अवसर पर सेवा निवृत जिला विकास अधिकारी डा. डी0आर0 विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रकृति की अनुपम कृति हैं।

       प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को पीएमकेएसवाई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएमएम श्रवण कुमार सिंह द्वारा आजीविका संवर्धन, आयमूलक गतिविधि व सूक्ष्म उद्यम स्थापना के बारे में जानकारी दी गई।

      प्रशिक्षण में डीएमएम विक्रम सिंह, प्रशिक्षक हरिओम दुबे, अजय कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, अमरनाथ द्विवेदी, नीरज कुमार, अजीत कुमार व सुजाता कुमारी, सुनीता देवी, रिंकी पटेल, सीमा, सुमन देवी, गूंजा वर्मा, ममता देवी, उर्मिला कुमारी सहित अब तक छः बैचों में 240 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को ग्रुप फोटोग्राफ व सर्टिफिकेट देकर सत्र का समापन किया गया।

*(फोटो)*

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News