UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कम्पोजिट विद्यालय के सामने जल भराव से हो रही बच्चों को काफी दिक्कत

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर तमाम बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के संक्षिप्त क्षेत्र वाराणसी के थाना चोलापुर अंतर्गत अमर पट्टी गांव के कम्पोजिट विद्यालय के गेट पर बारिश का पानी इकट्ठा हो जाने से स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्रों को काफी दिक्कत है का सामना करना पड़ रहा है । संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक वह रास्ता नहीं बना है इस रस्ते से सैकड़ों बच्चे स्कूल आते हैं। इसकी शिकायत लेकर स्कूल की प्रधानाध्यापक साजिया परवीन ने ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रविकांत सिंह उर्फ सबलू सिंह के यहां गई उन्होंने अपनी तरफ से 10 गाड़ी ईट  के टुकड़े बिछवे  लेकिन पानी की निकासी न होने के कारण वह भी बेकार गया सबलू सिंह से बात करने पर पता चला की यह रोड मंडी समिति में आती है जिसकी वजह से उन्होंने अपनी असमर्थता व्यक्त की प्रधान ने बताया कि इसकी शिकायत मंडी समिति के अधिकारियों व विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से की गई आश्वासन मिला कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं ग्राम वासियों वह स्कूल के बच्चों ने यह अपील की उनकी समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द हो जाए

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News