संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता -2023 का फाइनल मैच आज शुक्रवार को बी आई टी,कॉलेज के मैदान में शीएट पी जी कॉलेज,गहनी,वाराणसी और के.बी.कॉलेज,मिर्जापुर के बीच हुआ। फाइनल मैच में शीएट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 15 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शीएट ने ओम वर्मा के 42 रन की बदौलत जीत के लिए 119 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी के बी कॉलेज की टीम मात्र 40 रन पर बिखर गई। शीएट की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए ओम वर्मा ने तीन तथा वत्सल सिंह ने दो विकेट चटकाये। शीएट के ओम वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए शीएट पी जी कॉलेज के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए महाविद्यालय सदैव प्रयासरत रहता है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने यह सफलता अपनी कड़ी मेहनत के बल पर पाई है।