UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आगामी त्यौहारों दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा पर्वों के दृष्टिगत थाना सिगरा परिसर में गोष्ठी/ बैठक की गयी*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक- 11,10,2023 को पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री आर0एस) गौतम द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज श्री राजकुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक सिगरा की उपस्थिति में सभी कार्यक्रम के आयोजकों व संभ्रांत व्यक्तियों/वरिष्ठ नागरिकों के साथ आगामी त्यौहारों दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा पर्वों के दृष्टिगत थाना सिगरा परिसर में गोष्ठी/ बैठक की गयी। बैठक में मौजूद समस्त आयोजकों व धर्म गुरुओं / पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / वरिष्ठ नागरिकों से त्यौहार के दृष्टिगत उनकी समस्याओं को सुना गया तथा शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये जाने की अपील की गयी तथा पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मीटिंग के दौरान निम्न निर्देश दिये गये. 1. पुलिस उपायुक्त काशी- जोन द्वारा निर्देशित किया गया कि दुर्गा प्रतिमा परम्परागत स्थलों पर ही स्थापित करें। सार्वजनिक • स्थलों या मार्गों पर भंडारा का आयोजन व प्रतिमा स्थापित न करें एवं दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने से पहले अनुमति आवश्यक प्राप्त कर ले। 2. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय द्वारा आयोजकों को निर्देश दिया गया कि पण्डाल के आस-पास अग्निशमक यंत्रों तथा बालू व पानी की उचित व्यवस्था रखें। 3. पुलिस उपायुक्त काशी- जोन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया की दुर्गा पंण्डालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अवश्य करें तथा राउंड द क्लॉक में स्वयं सेवकों की ड्यूटियां लगाये ताकि किसी भी प्रकार की घटनाओं/ अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आदि घटनाएं न हों। 4. पुलिस उपायुक्त काशी- जोन द्वारा निर्देशत किया गया की पंडालों में आयोजित कार्यक्रमों में कूपन व लॉटरी से संबंधित किसी भी प्रकार का आयोजन न करें। 5. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा निर्देशित किया गया कोई भी लाउड स्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नहीं करेगा । मा० न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित डेसीबल में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जायेगा । यह सुनिश्चित किया जायेगा कि लाउड स्पीकर की आवाज कार्यक्रम स्थल से बाहर न जाये । 6. पुलिस उपायुक्त काशी- जोन द्वारा गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई भी व्यक्ति लाठी-डंडा नहीं लेकर जाएगा व मार्ग में किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं करेगा तथा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व स्थान पर ही होगा। 7. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों से अपील की गयी कि आप लोग अफवाहों से बचें, यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाते हो तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाहों पर विचार कर किसी प्रकार का कोई उदंडता करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।8. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा उक्त के अतिरिक्त सर्व सम्बन्धित को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया/ अन्य माध्यमों से नफरत व द्वेष फैलाने वाले अफवाहों से बचें तथा स्वयं भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार को कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये। सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News