संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर काशी पंचक्रोशी तीर्थ यात्रा मार्ग के किनारे बरेमा गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड राम चरित मानस पाठ शुभारंभ रविवार को पंडित आदर्श तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ।
मानस पाठ के संध्या बेला में विशाल भंडारे के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक राहुल सिंह और किशन तिवारी के अनुसार श्रीरामचरितमानस अखंड मानस पाठ में मुख्य रूप से आशु तिवारी,मनीष सिंह,नवीन सिंह,सचिन तिवारी,आजाद सिंह,बुद्धिराम विश्वकर्मा, ठल्लू तिवारी, शिवम तिवारी सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा