UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 95 करोड़ की आनलाइन गेम CRICKET BUZZ के नाम से साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठित गैंग का पर्दाफाश कर, कुल 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देशन में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में वर्ष 2024 के नवम्बर माह में ऑनलाईन जुआ सरकार द्वारा प्रतिबन्धित एप्पस REDDY ANNA, LOTUS, MAHADEV से 190 करोड़ की ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें कुल 11 अभियुक्तों को रैदोपुर, थाना कोतवाली से गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में साइबर थाना जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 70/24 धारा 318(4),319(2),336(3),338,111बीएनएस 66C,66D ITAct, व 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया था। 

        उसी के क्रम में उपरोक्त अन्तर्राष्ट्रीय गैंग से संबंधित सदस्यों के तलाशी के अभियान में आजमगढ़ पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए दिनांक- 22.03.2025 को थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध अन्तराष्ट्रीय ऑनलाईन गेम (CRICKET BUZZ) के नाम से सोशस मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप, टेलीग्राम. फेसबुक पर चैनल्स तथा विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाकर वेबसाइट (https://allpanels.com.in) पर लागिन कराकर, वेबसाइट पर गेम/टास्क पूरा करने का झांसा देकर पैसों को दुगुना-तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करके उनका सारा पैसा फर्जी खातों व फर्जी मोबाइलों के जरिए ट्रांसफर कर लेने वाले 07 अभियुक्तों को पाण्डेयपुर, थाना बडालालपुर, जनपद वारणसी से गिरफ्तार किया गया । इस संगठित गैंग में भारत एवं अन्य देश जैसे श्रीलंका, यूएई के मेम्बर विभिन्न वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े थे एवं ठगी के पैसों का आदान-प्रदान करते थे । गिरफ्तार किये गए 07 अभियुक्तों में उत्तर प्रदेश से 06 तथा पश्चिम बंगाल से 01 हैं । देश के विभिन्न राज्यों में इनके विरुद्ध कुल 45 साइबर ठगी ( एनसीआरपी कम्प्लेन) की शिकायतें दर्ज है।

अपराध करने का तरीकाः- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूँछताछ में बताया गया कि आजमगढ़ में हमारी यूनिट चलती थी जिसमें नवम्बर 2024 मे आजमगढ़ से 11 लोग पकड़े गये थे । इस लिए हम लोग छिप छिपाकर वाराणसी मे यह कार्य कर रहे थे । हम लोगों के द्वारा आनलाइन गेम्स (CRICKET BUZZ) के नाम से व्हाट्सअप, टेलीग्राम पर चैनल बनाया गया था जिसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम, फेसबुक (मेटा) पर विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाते थे एवं उनको ( https://allpanels.com.in ) पर लागिन कराकर वेबसाइट पर गेम / टास्क पूरा करने पर पैसों को दुगुना - तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करके उनका सारा पैसा फर्जी खातों व फर्जी मोबाइलों के जरिए ट्रांसफर कर लेते थे । अभियुक्तों द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आम नागरिकों से वार्ता की जाती थी एवं बेटिंग/गेम खेलने के लिए प्रेरित किया जाता था, जिसकी एक लागिन आईडी बनायी जाती थी , जिसके लिए एक निर्धारित फीस होती है । अभियुक्तों द्वारा अपने व्हासएप ग्रुप के माध्यम से देश-विदेश के सदस्यों से आपस मे वार्ता की जाती थी एवं क्रेडिट / डेबिट खातों की डिटेल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाती थी। 

 साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं 70/2024 धारा 318(4),319(2), 336(3), 338, 340(2), 111 बीएनएस 66C, 66D,IT Act व 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के विवेचना के क्रम मे विभिन्न मोबाइल नम्बरों व बैंक खातों की लोकेशन/जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 22.03.2025 को थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक एवं स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा पाण्डेयपुर, थाना बड़ालालपुर, जनपद वाराणसी से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*1. शुभम जायसवाल पुत्र गुरुचरण जायसवाल, निवासी भाईपुर कला, पोस्ट भुईली खास, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर2. धनजीत यादव पुत्र शिवकुमार यादव, निवासी गोबरा, त0 केराकत, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर3. अजय यादव पुत्र स्व0 राम अवतार यादव, निवासी कपिसा, पो0 दानगंज, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी 4. अभय राय पुत्र बहादुर राय, निवासी सेवढी, त0 सकलडीहा, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली5. अविनाश राय पुत्र स्व0 भागवत राय, स्थायी पता- हरिशपुर, थाना अन्डाल, जनपद पश्चिम वर्धमान आसनसोल, पश्चिम बंगाल अस्थायी पता – रानेपुर सिवाने थाना बलुआ जनपद चन्दौली तहसील सकडीहा उ0प्र06. शुभम यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव, निवासी मुरेरी, त0 सदर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसीक्र0सं0 जनपद/राज्य अभियुक्तो की संख्या01. मिर्जापुर 0102. जौनपुर 0203. वाराणसी/बनारस 0204. चन्दौली 0105 पश्चिम बंगाल 017. पीयूष यादव पुत्र स्व0 श्यामदेव यादव, निवासी धर्मापुर (ठकुरचि), पोस्ट धर्मापुर, त0 सदर, थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर*क्र0सं0 थाना गिरफ्तार अभियुक्तों कीसं ख्या*01. जमालपुर(मिर्जापुर) 0102. चन्दवक(जौनपुर) 013. गौराबादशाहपुर(जौनपुर) 0104. बलुआ (चन्दौली) 05. चोलापुर (वाराणसी) 02बरामदगी का विवरणः-*1. कुल 208 बैंक खातों में करीब 01 करोड़ रूपये फ्रीज2. करीब 15 लाख रूपया का सामान 3. कुल 20 हजार रूपये नगद 4. 51 मोबाइल फोन5. 04 लैपटाप6. 42 एटीएम कार्ड7. 13 बैंक पासबुक8. 79 सिंम कार्ड9. 04 चेक बुक10. 01 फाइबर राउटर।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*साइबर थाना जनपद आजमगढ़ स्वाट टीम, आजमगढ़ सर्विलांस टीम, आजमगढ़01. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार यादव02.उ0नि0 मन्तोष सिंह03.हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल04.का0 एजाज अहमद05.का0 संजय कुमार 06.का0 महिपाल यादव 

स्वाट 1 . प्रभारी उप निरीक्षक मनीष पाल स्वाट 2. . प्रभारी उ0नि0 संजय सिंह03. उ0नि0 सुनील तिवारी 04. का0 धर्मेन्द्र सोनी 05. का0 मुकेश यादव 01. प्रभारी उ0नि0 अतुल कुमार मिश्र 02. क0आ0 ग्रेड बी चन्द्रमा मिश्रा

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*1. राम सिंह पुत्र स्व0 तेज प्रताप सिंह सा0 सिसवा बाजार (दक्षिण टोला), थाना कोठी भार, जिला महाराजगंज।2. संदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव सा0 जयरामपुर पोस्ट नारायणपुर, थाना अदलाहट, जिला मिर्जापुर। 3. विशालदीप पुत्र आर्थोदीप सा0 लान्थी, पोस्ट केगाँव, थाना के गाँव जिला- कलान्डी उड़ीसा।4. अजय कुमार पाल पुत्र जगदीश पाल सा0 लोहिजरा पोस्ट लोहिजरा थाना- सिघवलिया, जिला गोपालगंज बिहार, उम्र- 25 वर्ष5. आकाश यादव पुत्र हंसराज यादव सा0 कोडरे थाना चंदवक जौनपुर , अस्थायी पता – 159/244 बघवा नाला हुकुलगंज पांडेयपुर, थाना पांडेयपुर, (लालगंज) वाराणसी उम्र लगभग 24 वर्ष 6. पंकज कुमार पुषांय पुत्र सुख राम पुषांय निवासी धवई बभनी पो0 सुकरी, थाना बर्गी जिला जबलपुर मध्य प्रदेश उम्र 26 वर्ष 7. प्रदीप क्षात्रिया पुत्र सीताराम क्षत्रिया निवासी भाली बहार, पो0 पतरापाली, थाना बंगो गुण्डा, जिला बलांगिर उडीसा उम्र 22 वर्ष 8. विकास यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी जयरामपुर पो0 नरायणपुर, थाना अदलाहट, मिर्जापुर उम्र 19 वर्ष 9. आनन्दी कुमार यादव पुत्र अजीत यादव निवासी बरागुनिया, पो0 कटोरिया थाना कटोरिया जिला – बॉका बिहार, उम्र- 24 वर्ष 

10. मिर्जा उमर बेग उर्फ उमर मिर्जा पुत्र मिर्जा राशिद बेग नि0ग्राम अब्डीहा इब्राहिमपुर बीनापारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 21 वर्ष 

11. अमित गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता नि0 सिसवा बाज़ार थाना कोठीभार जिला महराजगंज उ0प्र0

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News