संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह के निर्देश पर ब्लाक के अधिकारियो की संयुक्त टीम आदमपुर मे शिकायत का जाँच किया।आदमपुर के फकीरपुर राजस्व ग्राम के सुभाष पटेल ने डीएम को पत्र देकर शिकायत किया था कि पंचायत भवन के हैंडपंप और सबमर्सिबिल से कतिपय लोगो के खेत की सिचाई हो रही है और मना करने पर ये लोग मारपीट और गाली-गलौज पर आमादा हो जाते है।बीडीओ हरहुआ के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंकमोहन और एडीओ आईएसबी सुनील पांडेय ने मौके पर पहुंच कर
दोनो पक्षो की मौजूदगी मे
शिकायतकर्ता सुभाष पटेल शिकायत के निस्तारण से संतुष्टि जाहिर की और इस आशय का लिखित जाँच टीम को सौंपा।
विरोधी पक्ष ने अपना निजी सबमर्सिबिल लगाया गया है तथा पंचायत भवन के हैंडपंप से उनका कोई सरोकार नही है।अधिकारियो ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक हैंडपंपो का पेयजल के स्रोत के रूप मे उपयोग करने की सबको आजादी है परंतु उसपर कब्जा करके सिचाई का कार्य लेने की छूट नही दी जाएगी।यदि ऐसे प्रकरण भविष्य मे आएगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।जाँच के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़ ,एडीओ आईएसबी सुनील पांडेय,सेक्रेटरी चंचल रेड्डी,सुभाष पटेल,सरिता पटेल,सफाईकर्मी किशोर तथा अरविंद कुमार उपस्थित रहे।