विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कपसेठी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती है। दो दिन पहले चचेरी बहन की शादी के लिए अपने गांव आई थी। किशोरी के गायब होने का मामला तब सामने आया जब जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो गया। वाराणसी के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर के आधार पर चोलापुर थाने में एक नामजद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कपसेठी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती है। ननिहाल से बीते दो मई को वह अपनी चचेरी बहन की शादी में अपने गांव आई थी।रात 10:30 बजे किशोरी के गायब होने का मामला तब सामने आया जब जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो गया। परिजन और रिश्तेदार किशोरी की खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद किशोरी के पिता ने लखनसेनपुर बनकट निवासी अर्जुन गुप्ता के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा चोलापुर थाने में दर्ज कराया।