UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एनएसएस शिविर के बौद्धिक चर्चा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयंसेवक हुए जागरूक

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन पंचकोशी मार्ग पर स्थित भीमचण्डी तालाब मैं सघन सफाई अभियान चलाया घाटों के चारों तरफ स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाया घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तालाब के किनारे स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीमचण्डी में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की स्वच्छता की तथा प्रत्येक कक्ष में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को गीत और भाषा के माध्यम से उनके अंदर स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत करने का प्रयास किया भोजन के उपरांत 2:00 बजे से बौद्धिक परी चर्चा में विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिव कैलाश ने

पर्यावरण के संरक्षण पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने अनेक मनोरंजन गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत का स्वर पूर्ण वाचन किया । संपूर्ण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिला नन्द सिंह डॉ अर्चना सिंह तथा महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक अंगद प्रसाद यादव उपस्थित रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News