UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निर्जला एकादशी पर संकल्प संस्था ने किया शीतल नींबू शरबत का वितरण

Updated on: 26 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलालचंद सर्राफ के सामने संकल्प संस्था द्वारा संचालित “संकल्प अन्न क्षेत्र” के तत्वावधान में श्रद्धालुओं,राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल नींबू शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि निर्जला एकादशी त्याग,सेवा और मानवता का संदेश देने वाला पावन पर्व है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंदों एवं आमजन को शीतल पेय उपलब्ध कराना न केवल पुण्य का कार्य है,बल्कि समाज में सहयोग,संवेदना और परस्पर सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संतोष अग्रवाल (जालपा),अंकित अग्रवाल (जालपा),विजय अग्रवाल (राजमणि ज्वेलर्स),आलोक जैन एवं मृदुल रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन,गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर),संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा),संजय अग्रवाल (गिरिराज),राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले),लव अग्रवाल,नारायण लल्लन चुरमुरा,शुभम,अमित श्रीवास्तव,प्रमोद,रितिक एवं भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।संकल्प संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य समाज में मानवता,सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News