UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दया कम्युनिटी फाउंडेशन ने मर्ज होने वाले विद्यालय को अपनाया, बच्चों में बाटी अध्ययन सामग्री

Updated on: 17 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह 

जौनपुर शिक्षा, एकता और जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल

अंबेडकर नगर, दया कम्युनिटी फाउंडेशन के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय दौलताबाद दक्षिण, अंबेडकर नगर को गोद लिया गया। यह विद्यालय मर्ज होने वाला था, लेकिन संस्था के प्रयास से अब यहाँ पुनः बच्चों की पढ़ाई का वातावरण बनाया जा रहा है इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चैंपियन आकाश आजाद जी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. जे. यादव जी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन शेख जी, जिला अध्यक्ष हरिकेश यादव जी, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव जी, रवि मौर्या जी, मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र मौर्य जी, तथा राष्ट्रीय संयोजक डॉ. एस. के. पासवान जी उपस्थित रहे विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य मुमताज अहमद जी, शिक्षिका इंद्रावती देवी जी, असरफा यादव जी एवं समस्त स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान दीपावली के उपलक्ष्य में बच्चों को फल, मिठाई, फर्स्ट एड बॉक्स, कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि अध्ययन सामग्री वितरित की गई। अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “शिक्षा ही वास्तविक दीपावली का प्रकाश है, जिससे जीवन में ज्ञान और एकता का उजाला फैलता है दया कम्युनिटी फाउंडेशन ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया दया कम्युनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारी और अतिथि, विद्यालय दौलताबाद दक्षिण में बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित करते हुए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News