संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* स्थानीय विकास खण्ड के आयर ग्राम पंचायत में रविवार को दोपहर सीडीओ हिमांशु नागपाल ने औचक निरीक्षण कर गौशाला, अमृत सरोवर ,आर आर सी केंद्र सहित विकास कार्यो का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित ब्लाक अधिकारियों, कर्मचारियों को कई निर्देश दिया।
गोशाला प्रांगण में बनें चहारदीवारी के प्लास्टर कराने, दूसरे तरफ भी टीन शेड लगवाने, पशुओं के पानी पीने के टँकी के सफाई सहित चुना डालकर कैल्शियम युक्त पानी की व्यवस्था करने ,हरा चारा के उपलब्धता के लिए अजोला घास लगाने का निर्देश देते हुए भूंसा ,दाना, साफ सफाई का अवलोकन किया। आर आर सी सेंटर में कम्पोस्ट पीट निर्माण कराने के साथ वर्षा ऋतु में पानी से बचाव के लिए कवर लगाने का निर्देश दिया। अमृतसरोवर का निरीक्षण करने के बाद सरोवर पर पाथवे बनवाने तथा उसमें पानी नियमित भरवाने का भी सचिव को निर्देश दिया। अमृत सरोवर में गोशाला में संरक्षित पशुओं को हरा चारा नियमित उपलब्धता के लिए अजोला घास लगवाने पर जोर देते हुए हर हाल में लगवाने का भी निर्देश दिया। गोशाला भवन से आर आर सी सेंटर तक जाने वाले एकमात्र मार्ग को बनवाने के लिए निर्देशित किया। समूह की महिलाओं से कूड़ा कलेक्शन व कूड़ा छटाई के कार्य की जानकारी ली। उन्हें अवगत कराया कि जितना कार्य मे प्रगति होगा उतना लाभ आप लोगों को मिलेगा।
कार्यो की प्रगति व पूर्व में कराए गए अन्य कार्यो की जांच के लिए एक सप्ताह बाद पुनः आकर देखने की जानकारी सीडीओ ने ब्लाक अधिकारियों,कर्मचारियों को भी दिया
निरीक्षण के दौरान मौके पर सहायक विकास अधिकारी (आइएसबी) सुनील कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मयंक मोहन गौंड़, ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार गुप्ता एवम महादेव स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।