UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर में कुश्ती दंगल आयोजन हुआ संपन्न*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर- स्थानीय क्षेत्र के राजधानी चौराहा धौरहरा वाराणसी में पितृ विसर्जन के पावन अवसर पर प्राचीन कुश्ती दंगल का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें पहलवानों एवं अतिथियों का स्वागत कमेटी के सदस्यों एवं अध्यक्ष शिवमोहन यादव ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब पहलवान एवं बच्चन पहलवान ने कुमारी आंचल एवं वंशु कुमारी महिला पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रारंभ किया। इसमें पलक छपते ही धोबिया पाठ पर वंशु कुमारी ने आंचल को चारों खाना चित्र कर दिया । पुरुष वर्ग में शंकर पहलवान एवं कन्हैया के बीच जोड़ की कुश्ती छूटी इसी प्रकार मंगल पहलवान एवं अरविंद पहलवान के बीच जानदार कुश्ती हुई । दंगल में 6 दर्जन से अधिक पहलवानओ ने अपना जोर आजमाइश किया। जिसमें गाजीपुर जौनपुर मिर्जापुर चंदौली वाराणसी जनपद के पहलवान रहे संचालन रामसेवक मास्टर ने किया मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदौली कैलाश नाथ यादव विशिष्ट रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव, हवलदार यादव, प्रधान गीता देवी, डॉक्टर अरविंद सिंह, डा जयशंकर जय, डॉक्टर नन्दन कनौजिया, शमशेर अली, भरत यादव ,भारतेश्वर पांडे, लोकनाथ मास्टर, श्यामसुंदर ,वकील सोनू सिंह, उमेश सिंह, अमरूल्ला खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News