UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर में माघ पूर्णिमा पर कंबल वितरण एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन,असहायों को मिला प्रसाद व कंबल

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अमरपट्टी स्थित मां वैष्णवी त्रिकुटा कुटिया पर माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के असहाय एवं गरीब महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया गया साथ ही हिंदू सम्मेलन भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मां बांसुरी त्रिकुटा कुटिया के महंत शंभू भगत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा,प्रयागराज के महंत राजेश पांडे (अधिवक्ता) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरुण कुमार पाठक ने किया। इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराकर उन्हें ठंड से राहत देना तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी संपन्न हुआ इस अवसर पर क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News