UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना कपसेठी पुलिस ने 20 शीशी अवैध देशी शराब के साथ* अभियुक्त चन्द्रभान को किया गिरफ्तार*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.03.2024 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 20 शीशी अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र रमाशंकर पटेल, नि0 ग्राम-पूरेबरियार, थाना-कपसेठी, जनपद वाराणसी उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0स0-0038/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यावाही की जा रही है।अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त नें बताया की देशी शराब वह भदोही से बेचने के लिये लाया था। आज वह बेचने के लिए खड़ा था कि पुलिस नें पकड़ लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष कुमार,का0 अरविन्द प्रजापति, थाना कपसेठी, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News