UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मिस्टर काशी टाइटल बने प्रवीण यादव तो मसल्स मैन हुए आनंद केशरी ||

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय 

 

वाराणसी :- काशी जिला बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा तीसरा मिस्टर काशी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता हुआ संपन्न जिसमें थर्ड मिस्टर काशी टाइटल प्रवीण यादव को मसल्स मैन का अवार्ड आनंद केशरी को प्रदान किया गया | इस प्रतियोगिता में हर ग्रुप के विजेता को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, सप्लीमेंट व टी शर्ट भेंट किया गया साथ ही टाइटल कैश मनी 31सौ व मसल्स कैस मनी 21सौ रुपयों का विशेष पुरस्कार के साथ ही ट्रैक सूट व सर्टिफिकेट भी दिया गया | निर्णायक मंडल में फसरुद्दीन खान,गोविंद झा, विकास चौरसिया,पवन यादव,शरद वर्मा शामिल थे ,कार्यक्रम का संयोजन एसोसिशन के अध्यक्ष अहमद फैसल महतो ने किया | कार्यक्रम के सफल आयोजन में मयंक उपाध्याय ,निसार, रियासुद्दीन व कैश अंसारी ने अपना सहयोग प्रदान किया ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News