UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामनगर पुलिस ने वांछित गौतस्कर को किया गिरफ्तार

Updated on: 04 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी --पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में पशु क्रूरता व गौ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को एक वांछित पशु तस्कर को मोदी स्कूल तिराहे रामनगर के पास से सोनू उर्फ मो0 अजीम पुत्र स्व0 सरफुद्दीन निवासी ग्राम रेवसा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त सोनू उर्फ मो0 अजीम ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मैं गौ तस्करी वाले वाहनों को चलाता हूं तथा गौ तस्करी वाले वाहनों को लाने ले जाने में ज्यादा मुनाफा मिलता है। उससे जो पैसे मिलते हैं उससे मैं अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। पुलिस के अनुसार उक्त गौ तस्कर भिन्न-भिन्न थानों के पशु क्रूरता अधिनियम के कई मुकदमों में वांछित है। पुलिस ने अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 3/5 ए,5 बी व 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 जयप्रकाश सिंह उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्र, हे0का0 रविन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News