UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

हरहुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली में आज सोमवार को "हर घर तिरंगा यात्रा" निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी देशभक्ति को प्रदर्शित करते हुए तिरंगा ध्वज के साथ यात्रा की शुरुआत की   बच्चों ने तख्तियाँ, बैनर और तिरंगा ध्वज के साथ उत्साहपूर्ण यात्रा की। यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों का गायन किया और "भारत माता की जय", "वन्दे मातरम" जैसे उद्घोषणाओं के साथ वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल हमारे देश के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रगाढ़ करने का एक सुनहरा अवसर है।यात्रा में विद्यार्थियों के उत्साह और ऊर्जा ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत "जन गण मन" से हुआ, जिसमें सभी शिक्षक और विद्यार्थी सम्मिलित हुए, इसी क्रम मे प्राथमिक विद्यालय अहिरौली, प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर खास, कम्पोजिट विद्यालय तेवर, प्राथमिक विद्यालय डिहवा मे भी उक्त कार्यक्रम मनाया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News