UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उप निरीक्षक संगीता ने महिलाओ और बालिकाओं से किया संवाद,दी महत्वपूर्ण जानकारी 

Updated on: 17 April, 2026

संबंधड़ता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी ।।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में और एडीसीपी महिला अपराध के कुशल नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन के दृष्टिगत महाभियान चलाया गया । यह अभियान सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को वाराणसी के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम दरोगा मुख्य आरक्षी / आरक्षी अपने-अपने बीट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं / बालिकाओं एवं बच्चों को आत्म सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धित कानूनों तथा सरकार द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में चलायी जा रही जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं, हेल्प लाइन लाइन नम्बरों तथा थाना क्षेत्र में कार्यरत आगन बाड़ी एवं ग्रामीणजन को एकत्रित कर जागरूक किया जा रहा है । इस संबंध में एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस प्रतिबद्ध है और लगातार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । इस दौरान सारनाथ थाने की उप निरीक्षक संगीता देवी और उनकी टीम ने महिलाओ और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनको जागरूक किया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News