UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 भेलूपुर में सात माह पहले हुई सामूहिक हत्या में दोनों आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में सात माह पहले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर शहर को दहला देने वाले सामूहिक हत्याकांड के सात महीने बाद पुलिस ने मामले में शामिल दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस दिल दहला देने वाली वारदात में भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की और प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू ने अपने चाचा के पूरे परिवार को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। भेलूपुर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों को करीब 15 गोलियां मारी गई थी। 56 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का अर्ध नग्न शव उनके रोहनिया क्षेत्र के मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ था। जहां उन्हें तीन गोलियां मारी गई थी। उनकी पत्नी नीतू(45वर्ष), नवेन्द्र (24 वर्ष), सुवेन्द्र (15 वर्ष) और बेटी गौरांगी (17 वर्ष) के शव मकान के ही अलग-अलग पफ्लेटों में पाए गए थे। सभी की कनपटी और सीने में नजदीक से गोली मारी गई थी। घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब घर की सफाई करने वाली महिला रीता देवी रोज की तरह पहुंची। लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर जब उसने धक्का देकर खोला तो नजारा देखकर सन्न रह गयी।अन्दर फर्श पर नीतू खून से लथपथ पड़ी थी। ऊपर के फ्लोर पर जाकर देखा तो बेटा नवेन्द्र और बेटी गौरांगी भी मृत अवस्था में पड़े थे।जबकि सुरेन्द्र का शव बाथरूम में पाया गया। पुलिस को घटनास्थल से अच्छा से .32 बोर की पिस्टल के खोखे मिले जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सभी हत्याएं एक ही हथियार से की गई थी। इसके बाद सर्विलांस की मदद से राजेंद्र गुप्ता की लोकेशन ट्रेस की गई जो मीरापुर रामपुर गांव में मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें राजेंद्र का शव मच्छरदानी लगे बिस्तर पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। राजेंद्र गुप्ता का भदैनी मे पांच मंजिला मकान है जिसमें वह अपनी मां शारदा देवी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। घर के बाकी हिस्सों और टिन शेड में करीब 40 किराएदार रहते हैं। राजेंद्र पर पूर्व में अपने ही पिता, छोटे भाई, उसकी पत्नी और एक चौकीदार की हत्या का भी आरोप था। अब जब पुलिस जांच के बाद हत्यारों की पहचान हो चुकी है और वह फरवरी से जेल में हैं तो प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर दी गई। जिससे आगे इन अपराधियों की जमानत और संपत्ति जब्ती जैसे सख्त कानूनी कदम संभव हो

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News