UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 पेंशनर्स दिवस "पर ट्रेज़री कार्यालय में जुटे सैकड़ों पेंशनर

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "पेंशनर्स दिवस" का आयोजन बुधवार को कोषागार प्रांगण में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के पेंशनरों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर पेंशनर दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पांडे व मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने स्थानीय समस्याओं व राज्य स्तरीय समस्याओं के संदर्भ में पत्रक देकर अतिशिघ्र समाधान की मांग की।पेंशनरों द्वारा मुख्य डिजिटल परिपत्र जारी करने, वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को समुचित कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक को दिखाने में वरीयता देने,राशिकरण कटौती की अवधि 15‌ वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर क्रमशः 5,10 व 15% पेंशन वृद्धि करने, सभी पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने आदि की मांग किया गया। पेंशनर्स दिवस के मौके पर प्रमुख रूप से केआर शास्त्री, इं. आनंद लाल, इं. संजय कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल सलाम, बंसीलाल जायसवाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संत लाल यादव, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इं. सीबी सिंह, इं. अशोक सिंह, डा. लालचंद, उमेश बहादुर सिंह, पूजन पाल, विलोचन तिवारी, उमेश चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News