UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी में पैतृक संपत्ति विवाद बना हिंसा की वजह,युवती ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

Updated on: 07 June, 2026

संबंध डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी। पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर एक युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता दीपा मौर्या, निवासी पैगम्बरपुर, थाना सारनाथ,ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके सगे भाइयों और एक अन्य महिला ने उस पर गंभीर हमला कर दिया। दीपा मौर्या के अनुसार,पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसके सगे भाई उस पर आक्रामक हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से मारपीट की,जिससे उसे बाहरी और अंदरूनी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना थाना सारनाथ को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ में मेडिकल जांच के लिए भेजा। वहां डॉक्टरों ने चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय,पांडेयपुर रेफर कर दिया,जहां उसका इलाज किया गया और 9 मार्च 2026 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि संलग्न मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उसने अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़िता को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News