UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत

Updated on: 13 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला क्षेत्र के खेमापुर आशापुर गांव में सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन लंबे समय से नीचे झूल रही थी, जिसकी शिकायत कई बार विभाग के जेई और एसडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई ग्रामीणों के अनुसार बार-बार प्रार्थना पत्र देने और मौखिक शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप भैंस चराने के दौरान एक भैंस 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि विभाग समय रहते झूल रहे तार को ठीक कर देता तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण एक बेजुबान पशु की जान चली गई।ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में झूल रही विद्युत लाइनों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग ने अब भी गंभीरता नहीं दिखाई तो भविष्य में और भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News