संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत वीरापट्टी बीपैक्स मे सदस्यता महाअभियान अंतर्गत मेगाकैम्प लगाया गया।जिसमे मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता एवं प्रभारी सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी
सिंह रहीं।
कैम्प मे बोलते हुए उपायुक्त सोमी सिंह ने कहा कि सदस्यता महाअभियान मे महिलाओ की उत्साहजनक भागीदारी देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है।सहकारिता का रथ महिलाओ के ही हाथ मे है।
कैम्प मे 104 किसानो ने बीपैक्स की सदस्यता ग्रहण की।
कैम्प मे संग्रह अनुभाग अधिकारी नायब सिंह ने बीपैक्स की सदस्यता बनाने से संबंधित नियमो पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को बीपैक्स की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कैम्प मे एडीसीओ विजय कुमार ने समिति के अध्यक्ष आनंद पांडेय ,ग्रामप्रधान मोहनपुर संजय पटेल और सचिव अरविंद दूबे की सराहना करते हुए उन्हे कैम्प की सफलता का श्रेय दिया।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कैम्प मे आये अतिथियो और समूह की महिलाओ का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
समूह की महिला चंदा देवी ने मौके पर पचास महिलाओ को समिति का सदस्य बनाने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन सचिव अरविंद दूबे तथा सहकारी कुर्क अमीन रमेश तिवारी द्वारा किया गया।
कैम्प मे अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान आनंद पांडेय, ग्रामप्रधान मोहनपुर संजय पटेल , दुर्गाप्रसादमिश्र, अभय सिंह सोनू ,रमेश तिवारी ,मनीष पटेल उपस्थित रहे।