UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने पारदर्शितापूर्ण पुलिस भर्ती परीक्षा कराने हेतु किया बैठक

Updated on: 04 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --दिनांक 08,09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा केंद्र पर नामित प्रभारी अधिकारियों को छोड़कर अन्य किसी भी अधिकारी,कर्मचारी अथवा व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। पुलिसकर्मी शालीनता एवं मर्यादित व्यवहार के साथ परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मचारीगण की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे।सभी कर्मियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराया जायेगा। सभी पुलिसकर्मी एवं परीक्षा ड्यूटी में कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा निर्धारित ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे। परीक्षा केंद्र के मुख्य परीक्षा केन्द्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर परीक्षार्थियों की सघन, सतर्क एवं शालीनता पूर्ण जांच सूनिश्चित किया जाए। जांच के दौरान अभ्यर्थियों की गरिमा एवं सम्मान का पूर्ण ध्यान रखा जाए तथा केन्द्रो के आसपास संदिग्ध गतिविधियों एवं अनावश्यक भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाए। परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग एवं जांच प्रक्रिया को पूर्णता व्यवस्थित बनाने हेतु महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग जांच करने के निर्देश दिए गए। महिला की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा इनक्लोजर मे की जाए। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं निर्धारित पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र मे प्रवेश दिया जाए। प्रतिबंधित सामग्री इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य वस्तु को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, वॉलेट, सेंट सनग्लासेज, कैप, ज्वेलरी, खाने की प्रतिबंधित हैं। पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को लाउडहेलर के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश परीक्षा संबंधी जानकारी एवं सुरक्षा मानकों से अवगत कराया जाए जिससे परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं अनुशासित बनी रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन सजगता एवं संवेदन शीलता के साथ ड्यूटी करने की हिदायत देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण पारदर्शी एवं विश्वसनीय वातावरण में संपन्न कराने पर बल दिया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News