संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मंगलवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र करधना गांव में पुलिस व पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च किया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने लोगों को सुरक्षा का आभास दिलाने के साथ ही संवेदनशील करधना गांव में पैदल मार्च किया और ताजिया जाने वाले मार्गों पर पड़ रहे पेड़ के डालियों को काटने के संबंध में क्षेत्र के लोगों को दिया निर्देश दिये।बताते चले कि दो साल पूर्व करधना गांव में ताजिया ले जाने मार्ग पर पेड़ की डाली काटने को लेकर दो समुदायों के बीच काफी बवाल हुआ था जिसके बाद से पुलिस मोहर्रम पर करधना गांव को लेकर एलर्ट रहती है।वही थाना प्रभारी ने बताया कि मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सारी तैयारियां कर ली हैं। किसी ही प्रकार की गड़बड़ी नही होने दी जाएगी। पैदल मार्च करने के बाद थाना प्रभारी ने करधना चौकी पर ताजियादारों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना। इस दौरान करधना चौकी प्रभारी रोहित दूबे, एसआई वीरेंद्र पांडेय, मधुसूदन त्रिपाठी, कांस्टेबल रमेश यादव, कमलेश यादव, वैभव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान निशार खान, जमसीद अंसारी, रियाजुद्दीन, जावेद अंसारी, अफरोज अंसारी, शाह आलम, साविर अंसारी, सरफराज, आलमगीर, इरफान अंसारी समेत अन्य ताजियादार मौजूद रहे।