UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रोहनिया विधायक ने 22 करोड़ की लागत से 52 योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

विधायक ने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्यो को पूर्ण कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश

रोहनिया।मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंदवा चितईपुर स्थित मां बसंती वाटिका में मंगलवार को आयोजित शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से विधिवत हवन पूजन कर 22 करोड़ की लागत से 52 योजनाओं का फीता काटकर शिलापट्ट का अनावरण किया।रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ककरमत्ता वार्ड में 4, करौंदी वार्ड में 7, शिवदासपुर वार्ड में 6, मडुवाड़ीह वार्ड में 4,सीर गोवर्धन वार्ड में 9, सुसुवाही वार्ड में 2, मड़ौली वार्ड में 1,सुजाबाद में वार्ड 5,छित्तूपुर वार्ड में 4 कार्य सहित कुल 10 वार्डों में 22 करोड़ की लागत से 52 इंटरलॉकिंग कार्यों की शिलान्यास किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News