संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पिंडरा स्थानीय विकासखंड अंतर्गत बीपैक्स फूलपुर मे खुले धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण गुरुवार को प्रबंध निदेशक पीसीयू श्रीकांत गोस्वामी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सहकारिता वाराणसी मंडल अजीत सिंह भी साथ मे रहे।
निरीक्षण मे प्रबंध निदेशक ने परिसर और कार्यालय मे साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई।केन्द्र प्रभारी इन्दू प्रताप सिंह को कंप्यूटर व अन्य उपकरणो को धूल से बचाने के लिए ढक कर रखने के निर्देश दिये।
क्रय केन्द्र पर आठ किसानो से कुल 404.20 कुंटल धान खरीद पाई गई।श्रीकांत गोस्वामी ने खरीद मे तेजी लाने तथा मानक के अनुरूप धान क्रय करने के लिए सचिव को आगाह किया।
उपायुक्त सहकारिता वाराणसी मंडल अजीत सिंह ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति के अक्षरशः अनुपालन करते हुए धान खरीद के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता प्रियंका मिश्र को केन्द्र के सतत पर्यवेक्षण और निगरानी का दायित्व सौंपा।
प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी ने कहा कि अभियान काल मे अधिकतम खरीद करना हमारा लक्ष्य है और इसमे
पैसे और बोरे की समस्या आड़े नही आने दी जाएगी।
उन्होने कहा कि धान क्रय मे ईमानदारी और पारदर्शिता सबसे ज्यादा आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान एडीसीओ विजय कुमार , इन्दू प्रताप सिह ,महंत यादव इत्यादि उपस्थित रहे।