UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मंडल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव परिचलनिक संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार हेतु रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी,04 जून,2025; मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आज 04 जून,2025 को परिचलनिक संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार हेतु रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करने हेतु वाराणसी -छपरा एवं गोल्डेनगंज-मढ़ौरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। 

    विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जं स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । छपरा जं के निरीक्षण के दैरान उन्होंने सेकेण्ड इन्ट्री पर चल रहे विकास कार्यो समेत यार्ड रिमॉडलिंग,फुटओवर ब्रिज,टिकट काउन्टर, सामान्य यात्री हाल, अप्रोच रोड को मुख्य रोड से लिंक करने के कार्यो एवं यार्ड के विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने सेकेण्ड इन्ट्री के विकास कार्यों की गति बढ़ाने और सभी कार्य अतिशीघ्र पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने छपरा जं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ पर पानी की उपलब्धता,बॉथिंग ट्रैक व प्लेटफॉर्म के ड्रेनेज,फूड स्टॉल,सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया और रख रखाव व साफ सफाई हेतु दिशा निर्देश दिया। तदुपरांत अपने निरीक्षण विशेष यान से वे गोल्डेनगंज-मढ़ौरा रेल खंड का निरीक्षण करते हुए मढ़ौरा पहुँचे और मढ़ौरा स्थित वेबटेक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, वेबटेक कॉर्पोरेशन और भारतीय रेलवे का एक संयुक्त लोकोमोटिव निर्माण उद्यम का अवलोकन किया । 

    इस निरीक्षण के दौरान , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) श्री विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) श्री अभिनव पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य)श्री पंकज केशरवानी,, सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाराणसी-बलिया-छपरा रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं के उन्नयन, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन,रेलवे ट्रैक के रख रखाव,ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी । 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News